गली ब्वॉय: खत्म हुई फिल्म की शूटिंग, रणवीर ने जोया अख्तर को आखिर क्यों कहा थैंक्स
फिल्म गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में चल रहे रणवीर सिंह ने इस फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर को शुक्रिया बोला है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और रणवीर इस बात के लिए जोया अख्तर को थैंक्स बोल रहे है। बता दें कि रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा है कि फिल्म का अनुभव शानदार रहा है और वो इस बात का शुक्रिया अदा करते है कि वो इस फिल्म का हिस्सा बन पाए।
बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग फिल्म पद्मावत के साथ ही शुरु हो चुकी थी और इसकी रैप भी हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट् आपको नजर आने वाली है और इस फिल्म की कुछ फोटोज वायरल हुई थी जिसके बाद से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे है।

जोया अख्तर और रणवीर सिंह की बात की जाए तो ये पहली बार नहीं है जब ये दोनो साथ में नजर आ रहे है। इसके पहले इन दोनो की जोड़ी ने दिल धड़कने दो में कमाल का धमाल मचाया था और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।
वहीं आलिया भट्ट की बात की जाए तो आलिया भट्ट इस फिल्म में काफी अच्छा अभिनय करती हुए नजर आने वाली है। रणवीर ने जब जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में उनके साथ काम किया था उसके बाद से वो फिर से जोया अख्तर के साथ काम करना चाहते थे और वो जोया की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
रणवीर के बारे में जब आलिया से पूछ गया तो आलिया ने जवाब दिया कि वो इस फिल्म को काफी एंजाव कर रही है और रणवीर सिंह उनको पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से ही काफी ज्यादा पसंद है और वो उनके साथ काम करना चाहती थी।
आलिया ने बताया कि रणवीर उनके दिल के काफी करीब है और इस फिल्म मे दोनो की बॉडिंग काफी अच्छी रही है। रणवीर सिंह को हाल ही में फिल्म पद्मावत के लिए काफी तारीफें मिली थी और उनको इस फिल्म के लिए दादासाहेब फाल्के सम्मान से भी नवाजा गया था।
इस फिल्म के बाद रणवीर सिह फिल्म सिंबा की शूटिंग शुरु करेगे और उनके साथ इस फिल्म मे सारा अली खान नजर आने वाली है।
इस पुलिस एक्शन और ड्रामा फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है और करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











