Quick Review: गली बॉय - रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म में सब कुछ झक्कास, एकदम पैसा वसूल

ज़ोया अख्तर की रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय 14 फरवरी को आपसे नज़दीकी सिनेमाघरों में धमाका करेगी। लेकिन फिल्म की शुरूआती स्क्रीनिंग और प्रेस शो के बाद हर किसी के पास फिल्म के बारे में केवल शानदार बातें कहने को हैं। ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। तो हम भी आपके लिए ले आए हैं गली बॉय की फटाफट वाली छोटी सी झलक। आपको बताते हैं फिल्म में क्या क्या है खास।

गली बॉय की मुख्य कहानी में कुछ नया नहीं है और हमने बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखा है। एक छोटा आदमी, जिसमें भरपूर टैलेंट है, जिसके पास बेशुमार सपने हैं जो दूर तक, मीलों दूर तक अपने सपने पूरे करने के लिए चल सकता है। जिस पर परिवार के पहरे हैं, समाज के बंधन हैं, जिसकी लव लाइफ बहुत ही ज़्यादा परेशानी में है। लेकिन वो छोटा आदमी, इस हर बड़ी कठिनाई को पार करता है।

gully-boy-quick-review-ranveer-singh-alia-bhatt-shine-in-this-zoya-akhtar-masterpiece

इस फिल्म को खास बनाता है इसका ट्रीटमेंट। ज़ोया अख्तर ने जिस तरह से इस साधारण सी कहानी को असाधारण बना कर कह दिया है, वो काबिले तारीफ है। जिन लोगों ने भी अंग्रेज़ी रैपर एमिनेम पर बनी फिल्म 8 माइल्स देखी है, वो इस फिल्म से गली बॉय की थोड़ी तुलना ज़रूर कर सकते हैं। लेकिन फिर भी दोनों फिल्मों में ज़मीन आसमान का फर्क है। और ये फर्क है ज़ोया अख्तर।

दिल धड़कने दो में अगर ज़ोया अख्तर ने अमीरों के रहन सहन को बेहतरीन तरीके से दिखाया है तो गली बॉय में वो मुंबई की गलियों में सांस लेने वाले लाखों लोगों को एक चमक के साथ पेश करती दिखाई देती हैं। चाहे लक बाय चांस हो या फिर ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, ज़ोया अख्तर अपने हर किरदार की कहानी जिस तरह पेश करती है वो वाकई सलाम करने लायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X