First Review: गली बॉय, 4 मिनट में बिके रणवीर आलिया की फिल्म के टिकट, ब्लॉकबस्टर होना तय

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में अपनी ओपनिंग कर ली है और रिव्यू की मानें तो फिल्म ज़बरदस्त है और ज़ोया अख्तर को इसे बनाने के लिए पूरे नंबर मिलने चाहिए। आलिया और रणवीर की फिल्म में जमकर तारीफ हो रही है और इससे ये साफ है कि फिल्म भारत में भी ज़बरदस्त ओपनिंग करेगी।

खबर है कि बर्लिन में केवल 4 मिनट में फिल्म हाउसफुल हो चुकी थी। फिल्म रैपर डिवाइन और नाज़ी की असली कहानी पर है और ट्विटर पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। ना सिर्फ, रणवीर - आलिया और फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट बल्कि ट्विटर पर फिल्म के म्यूज़िक को भी ज़बरदस्त तरीके से सराहा जा रहा है।

gully-boy-first-review-from-berlin-film-festival-ranveer-singh-alia-bhatt

भारत में भी फिल्म का म्यूज़िक एल्बम चार्टबस्टर हो चुका है और फैन्स बेसब्री से 14 फरवरी को फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की टैगलाइन, अपना टाइम आएगा लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुकी है और अब केवल फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार किया जा रहा है।

क्रिटिक बारद्वाज रंगन की मानें तो फिल्म से नहीं लेकिन उन्हें बर्लिन के दर्शकों से शिकायत थी क्योंकि भारत में इस फिल्म के लिए केवल सीटियां और तालियां ही बजतीं। वहीं फिल्म ने इस कदर माहौल बनाया कि उन्हें थोड़ी देर के लिए फरहान अख्तर की रॉक ऑन की याद आई।

पढ़िए दर्शकों ने फिल्म के बारे में क्या क्या कहा -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X