'गली बॉय' की याद दिलाएगा सिद्धांत चतुर्वेदी का नया रैप VIDEO- एकदम शानदार
'गली बॉय' स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पहली फिल्म में एमसी शेर के अपने यादगार किरदार के साथ दर्शकों पर एक उल्लेखनीय प्रभाव पैदा किया। सिद्धांत ने अब अपने नए मैगज़ीन शूट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। वीडियो के बारे में सबसे अधिक दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक्टर दिल खोल कर रैप करते हुए नज़र आ रहे है और पूरी तरह से शूटिंग का आनंद ले रहे हैं।
इस रैप के लिरिक्स खुद सिद्धान्त चतुर्वेदी ने ही लिखे हैं और खुद ही आवाज़ दी है। इस रैप के बाद, यकीनन दर्शकों के जहन में गली बॉय की यादें एक बार फिर ताज़ा हो जाएंगी। अभिनेता की प्रतिभा से प्रभावित हो कर आयुष्मान खुराना भी उनकी सरहाना करते हुए नज़र आये।

इस साल जोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय में सिद्धार्थ चतुर्वेदी सबसे रोमांचक डेब्यू में से एक रहा है। जहां दर्शकों ने उन्हें डांस, रैप और स्टाइल में अकड़ते हुए देखा था।
सिद्धान्त ने हाल ही में "एम.आई.बी: इंटरनेशनल" के साथ हॉलीवुड क्षेत्र में कदम रखा है जहां उन्होंने ने क्रिस हेम्सवर्थ को अपनी आवाज़ दी है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात भी की। युवा आइकन होने के नाते, सिद्धान्त चतुर्वेदी जल्द ही भारत की युवा आबादी के लिए एक रोल मॉडल बन गए, जहां उनका किरदार अंडरग्राउंड रैपर समुदाय के लिए एक आइडल बन गया।
View this post on InstagramA post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सिद्धान्त 'इनसाइड एज' में भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके है और जल्द ही, वह 'इनसाइड एज 2' के साथ फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे। साथ ही उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी हैं। फिलहाल वह अपनी सफलता के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications