..................... Gully Boy fame rapper MC Tod Fod aka Dharmesh Parmar dies at 24, Ranveer Singh, Siddhant Chaturvedi mourns | 'गली बॉय' फेम रैपर एमसी तोड़फोड़ का 24 की उम्र में निधन- रणवीर सिंह, सिद्धांत, जोया अख्तर ने जताया शोक - Hindi Filmibeat

'गली बॉय' फेम रैपर एमसी तोड़फोड़ का 24 की उम्र में निधन- रणवीर सिंह, सिद्धांत, जोया अख्तर ने जताया शोक

गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार का 24 की उम्र में निधन हो गया। धर्मेश एमसी तोड़फोड़ के नाम से चर्चित थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सड़क हादसे में धर्मेश का निधन हुआ है। इस खबर के आते ही रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है और रैपर से जुड़ी यादें शेयर की हैं। बता दें, धर्मेश ने गली बॉय में गाने 'इंडिया 91' को आवाज़ भी दी है।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर ने रैपर की एक तस्वीर शेयर की और एक टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन जोड़ा। वहीं, सिद्धांत ने रैपर के साथ अपनी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर करके भावनात्मक श्रद्धांजलि भी दी, जिसमें दोनों अपने संगीत और प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "RIP भाई"..

gully-boy-fame-rapper-mc-tod-fod-passes-away-at-24

गली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर ने तोड़फोड की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "तुम बहुत जल्दी चले गए। मैं केवल आभारी हो सकती हूं कि हमारे रास्ते मिले। Rest in peace Bantai."

धर्मेश के बैंड स्वदेशी मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "ये वही रात है जब @todfod ने स्वदेशी मेला में अपना आख‍िरी gig परफॉर्म किया। आपको वहां होना चाह‍िए था, लाइव म्यूज‍िक बजाने के लिए उसके प्यार उसके जोश को देखने के लिए। तुम्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता, तुम हमेशा अपने संगीत के जर‍िए जिंदा रहोगे.."

सोमवार को धर्मेश का अंत‍िम संस्कार किया गया। उनके बैंड ने एमसी तोड़ फोड़ को श्रद्धांजल‍ि देते हुए लिखा- "कभी सोचूं कहीं चले जाने की दूर.. कोई ठ‍िकाने बस जाऊं जो ना हो ज्यादा मशहूर.. जहां ले जाती रहे मन को भाए वो मैं करूं.. ऐसे जीना रहना.. क‍िया मैंने यहीं से शुरू- Todfod."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X