Video- एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के #GullyBoyExclusives का तीसरा एपिसोड रिलीज

By Varsha Verma

फ़िल्म गली बॉय से एक्सक्लूसिव झलक के साथ, दो सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस जिन्होंने हमेशा होनहार प्रोजेक्ट दिए हैं, उन्होंने अपना यूट्यूब लॉन्च कर दिया है। ऑस्कर से लेकर देश की गली-गली तक, फिल्म को चारों ओर से सराहना मिली है।#GullyBoyExclusives का तीसरा एपिसोड रिलीज़ हो गया है और इस बार हमें काम भारी और डेविल द राइमर के बीच शब्दों की ज़बरदस्त तकरार देखने मिल रही है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने यह एक्सक्लूसिव वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखते है,"Devil The Rhymer vs Kaam Bhaari | Unheard Roars Gully Boy | EP03 Film: Gully Boy Directed By: Tiger Baby Zoya Akhtar Produced By: Tiger Baby & Excel Entertainment's Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar Written By: Tiger Babies Zoya Akhtar & Reema Kagti".

 Gully Boy Exclusives Episode 3

वीडियो में, काम भारी और डेविल द राइमर के बीच शब्दों का घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है, वही रणवीर सिंह और सिद्दांत चतुर्वेदी दर्शकों के बीच बैठकर इस रेप बैटल का आनंद लेते हुए नज़र का रहे है। इस बैटल के साथ पूरा ऑडिटोरियम जोश से भर उठा है और हमें यकीन है कि हम निश्चित रूप से इसे फिल्म में देखना पसंद करते लेकिन यह 'एक्सक्लुसिव' वीडियो इसे और भी खास बना देता है।

पिछले दो एक्सक्लूसिव एपिसोड भी हाल ही में जारी किए गए थे जिसके अनदेखे कंटेंट को बेहद पसंद किया जा रहा है। इससे पहले जारी की गयी वीडियो में, एमसी शेर के साथ डी'एविल और उसके बाद रणवीर सिंह के साथ नकुल सहदेव रेप की जंग करते हुए नज़र आये थे।

जोया अख्तर, रीमा कागती और एक्सेल एंटरटेनमेंट की "गली बॉय" ने रिलीज़ के तुरंत बाद हिट लिस्ट अपनी जगह बना ली थी और अब फिल्म 14 फरवरी 2020 को अपना पहला साल पूरा करने के लिए तैयार है।

इस फिल्म ने न केवल देश भर में बड़ी जीत हासिल की थी, बल्कि अपनी बहुप्रशंसित कहानी के साथ अंतराष्ट्रीय गली में भी पहचान बनाने में सफ़ल रही है। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री भी रह चुकी है। गली बॉय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब पसंद किया गया है। टाइगर बेबी ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित, टाइगर बेबी, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, यह फिल्म जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखी गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X