BOX OFFICE: रणवीर सिंह की 'गली बॉय'- पांचवे दिन भी जबरदस्त कमाई- सुपरहिट
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। वो भी महज 5 दिनों में। सोमवार को फिल्म ने 8 करोड़ के लगभग की कमाई की है और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 80 करोड़ पार जा चुका है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई की बस्ती में रह रहे एक लड़के 'मुराद' की कहानी है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
महज 5 दिनों में ही गली बॉय इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। कोई शक नहीं कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो जोया अख्तर की यह फिल्म 180 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

यह रणवीर सिंह की बैक टू बैक तीसरी सुपरहिट फिल्म है। पद्मावत और सिंबा के बाद अब गली बॉय के साथ रणवीर रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। वहीं, राजी को पीछे कर यह आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म होगी। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिला है।
यहां जानें 2019 में रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications