गली बॉय एडवांस बुकिंग REPORT- रणवीर सिंह, आलिया की बंपर ओपनिंग फाइनल

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शानदार ओपनिंग देने वाली है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी धमाका करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

बैंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिला है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बाकी शहरों में वीकेंड पर बुकिंग तेजी पकड़ेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, गली बॉय आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। फिलहाल आलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म राजी है।

Gully Boy

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 16-17 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 70-75 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। जोया अख्तर के फिल्मों की मल्टीप्लेक्स पर अच्छी डिमांड होती है। वहीं, रणवीर सिंगल स्क्रीन पर भी छा जाते हैं। जाहिर है फिल्म को इसका फायदा मिलेगा।

यहां जानें बड़े शहरों में गली बॉय की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X