अभिनेता विजय वर्मा साल 2022 में भी छा जाने के लिए हैं तैयार, धमाकेदार फिल्मों के साथ वापसी!

By Filmibeat Desk

साल 2019 की फिल्म गली बॉय , 'ए सूटेबल बॉय, शी और मिर्जापुर 2 के साथ दर्शकों को बेहद इम्प्रेस करने के बाद विजय वर्मा के पास 2022 में बहुत कुछ है। इस साल उनके पास एक दिलचस्प लाइन-अप है जो निश्चित रूप से दर्शकों को इम्प्रेस कर देगी।

वर्ष 2022 में दर्शकों के लिए मजबूत कंटेंट लाने के लिए उत्सुक, विजय वर्मा कहते हैं, "यह मेरे करियर का एक शानदार फेज़ है और मैं इस वर्ष में इस तरह के अद्भुत प्रोजेक्ट्स के साथ प्रवेश करने के लिए बहुत रोमांचित हूं। मैंने पिछले साल का अधिकांश समय अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करने में बिताया है और अब मैं उस प्रयास के फल की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

vijay varma

इन प्रोजेक्ट्स ने मुझे एक अभिनेता के रूप में वास्तव में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और मुझे चुनौती दी है ... इसलिए यह सभी प्रोजेक्ट्स मेरे लिए बेहद खास है। विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं ने मुझे सभी कैरेक्टर्स के लिए कुछ अलग करने का मौका दिया है, वे ऐसी कहानियां हैं जो बताए जाने योग्य हैं और मुझे विश्वास है कि दर्शक उनका उतना ही आनंद लेंगे, जितना मुझे उन पर काम करने में मजा आया है।

"सबसे पहले रीमा कागती द्वारा निर्देशित एक्सेल एंटरटेनमेंट की मिनी सीरीज़ फॉलन है। इसके बाद विजय रेड चिलीज़ की डार्लिंग्स में अपनी गली बॉय की सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ फिर से स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे। इस कॉमेडी-ड्रामा में दोनों को एक दूसरे के अपोजिट कास्ट किया गया है।

अभिनेता ने हुड़दंग की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जिसमें उन्होंने सनी कौशल और नुसरत भरुचा के साथ अभिनय किया गया है। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में वायाकॉम 18 द्वारा सुमित सक्सेना का अनटाइटल्ड प्रॉजेक्ट भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X