खाड़ी में शुरू हुआ फिल्म महोत्सव

यहां 128 शॉर्ट फिक्शन फिल्म्स, 28 शॉर्ट गाक्यूमेंट्रीज, 8 फीचर, 5 फीचर डाक्यूमेंट्री और 25 एनीमेशन फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव के अध्यक्ष अब्दुहमीद जूमा का कहना है कि यह महोत्सव खाड़ी क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जीएफएफ के निदेशक मसूद अमराल्ला अल अली ने कहा, "खाड़ी फिल्म महोत्सव नए अरब सिनेमा का गृह स्थल है और इस महोत्सव के जरिए फिल्मी दुनिया के लोगों को मुलाकातों, विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। इनमें से कई लोग खाड़ी क्षेत्र के जीवन की झलकियां प्रस्तुत करेंगे।"
महोत्सव में यूएई की सबसे अधिक 36 फिल्में हैं। सउदी अरब की 24, ओमान की 10, कुवैत की आठ और बहरीन की छह फिल्मों का प्रदर्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications











