यहां से चुराई हुई है गुलाबो सिताबो की कहानी, लेखिका जुही चतुर्वेदी ने दी सफाई
लेखक राजीव अग्रवाल के बेटे अकीरा ने जुही चतुर्वेदी पर इलज़ाम लगाया कि गुलाबो सिताबो की लेखक जुही ने उनके पिता की कहानी चुराकर आयुष्मान खुराना - अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म लिखी है। अब जुही ने अपनी सफाई में बयान जारी करते हुए इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जुही चतुर्वेदी ने अपने बयान में कहा कि ये फिल्म उनकी ओरिजिनल कहानी है और उनकी मेहनत का काम है। उन पर लगाए आरोप फर्जी हैं।

जुही चतुर्वेदी ने इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखे हैं जिसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है और अमिताभ बच्चन - आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म को राईज़िंग सन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
ये फिल्म 12 जून को अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हो रही है जिसके पहले ही फिल्म पर ये सारे आरोप लग चुके हैं। हालांकि इससे दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications