अमिताभ बच्चन के सामने अभिनय करना बहुत मुश्किल है- 'गुलाबो सिताबो' को लेकर बोले आयुष्मान खुराना
इस समय अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म के प्रमोशन को लेकर काम कर रहे हैँ। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है गुलाबो सिताबो। इस फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का एक बयान सामने आया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। आयुष्मान खुराना ने पीटीआई से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने अभिनय करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।
इसके अलावा उन्होने बताया कि गुलाबो सिताबो एक शानदार और स्वीट सी फिल्म है। इस फिल्म मे मैं किराएदार हूं और अमिताभ बच्चन मेरे मकान मालिक हैं। उनके सामने एक्ट करना इतना आसान नहीं है क्योंकि वो आपकी लाइन्स भी याद कर लेते हैं।

गौरतलब है कि पहली बार दोनो की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म के निर्देशिक शूजित सरकार हैं जो कि धमाकेदार फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। एक ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान को देखना काफी दिलचस्प होगा।
आयुष्मान भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शूजित सरकार ने आयुष्मान के साथ पहले विकी डोनर की है, वहीं बिग बी के साथ वो पीकू जैसी बेहतरीन सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। इस फिल्म का लुक पहले ही रिलीज हो चुका है जो कि काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications