गुलाबो सिताबो Audience Review- कुछ को लगी सुपरहिट, तो कुछ ने लिखा- सिरदर्द है फिल्म, बोरिंग
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जहां अभिनय के लिए सराहा जा रहा है, वहीं कमजोर कहानी की वजह से निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्विटर पर लोगों ने फिल्म को कमजोर और बोरिंग बताया है।
Recommended Video
गुलाबो सिताबो को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गई और अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा- अब तक की सबसे बोरिंग फिल्म। शुक्र है कि ये सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई। एक्टिंग हर कलाकार की अच्छी है लेकिन इसमें कोई कहानी नहीं है और इसे देखते हुए मैं कई बार सो गया। वहीं, कुछ ने फिल्म को एकदम दमदार बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











