..................... Gulabo Sitabo- Amitabh bachchan with Khurrana family after wrap up the film - Hindi Filmibeat

गुलाबो सिताबो- अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई खुराना फैमिली- खत्म हुई फिल्म की शूटिंग

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो को लेकर काफी समय से चर्चा हैं और इस समय एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनो साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ना सिर्फ आयुष्मान खुराना बल्कि उनके भाई अपारशक्ति खुराना और माता पिता भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है और इसी के दौरान इस तस्वीर को लिया गया है।

एक ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान को देखना काफी दिलचस्प होगा। आयुष्मान भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। शूजित सरकार ने आयुष्मान के साथ पहले विकी डोनर की है, वहीं बिग बी के साथ वो पीकू जैसी बेहतरीन सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

ayushmann khurrana, amitabh bachchan,आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन

लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। फिल्म से जब अमिताभ बच्चन का पहला लुक सामने आया था तभी से लोगों को इस फिल्म की देखने की इच्छा दोगुनी हो गई थी।

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में बूढे व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होने काफी तैयारी की है और एक धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X