माधुरी के साथ अब कभी भी काम नहीं करूंगी: जूही
'गुलाब गैंग' की कहानी बहुत सशक्त है और जूही को लगता है कि इस तरह की कहानियां बहुत कम होती हैं, इसलिए वह और माधुरी को साथ देखने को लेकर उतनी आशावादी नहीं हैं।
फिल्म में माधुरी दीक्षित सकारात्मक रोल में हैं तो जूही चावला ने पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक राजेनता बनीं हैं जो किसी को भी अपने फायदे के लिेए इस्तेमाल कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म गुलाबी गैंग की कहानी पर हैं हालांकि फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि केवल गुलाब गैंग नाम रख लेने के कारण फिल्म गुलाबी गैंग की नहीं हो जाती हैं। मेरी फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं कर सकता हूं लेकिन इतना बोल सकता हूं कि मेरी फिल्म सबसे अलग है।
जूही ने यह भी कहा कि एक वक्त था जब मुझे माधुरी के साथ काम करने का मौका मिला था, लेकिन तब हम प्रतिद्वंद्वी थे और मुझे लगा, "मैं माधुरी के साथ काम नहीं करूंगी। अब मैं इस फिल्म को करने के लिए तैयार हुई क्योंकि मुझे लगा कि इस कहानी के साथ ये कलाकार बेहतरीन रहेंगे।" माधुरी वाकई में काफी सशक्त अदाकारा है। वह कितनी अच्छी है इस बारे में पता मुझे उनके साथ काम करके लगा।


Click it and Unblock the Notifications
