नफरत, सत्ता और हक की लड़ाई है 'गुलाब गैंग'

सौमिक सेन निर्देशित फिल्म 'गुलाब गैंग' एक लीक से हटकर फिल्म हैं जो कि नफरत, सत्ता और महिलाओं के हक की लड़ाई कहती हैं। फिल्म में पहली बार पर्दे पर दो दिग्गज हसीनाएं एक-दूसरे के साथ नजर आ रही हैं। जिनके नाम हैं माधुरी दीक्षित और जूही चावला।

नारी प्रधान फिल्म 'गुलाब गैंग' एक लोबजट फिल्म है जिसकी शूटिंग यूपी और एमपी में हुई है। फौरी तौर पर तो कहा जा रहा है कि 'गुलाब गैंग' संपत पाल के 'गुलाबी गैंग' से प्रेरित हैं औऱ संपत पाल का ही रोल माधुरी दीक्षित पर्दे पर चरितार्थ कर रही हैं जिसे कि सौमिक सेन ने सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि केवल 'गुलाब गैंग' नाम रख लेने और हिरोईन के गुलाबी रंग के कपड़े पहन लेने से ही मेरी फिल्म 'गुलाबी गैंग' की कहानी नहीं हो जाती है।

तो वहीं 'गुलाबी गैंग' की हेड संपत पाल का कहना है कि 'गुलाब गैंग' के निर्देशक सौमिक सेन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने रोल करने से पहले उनसे परमिशन नहीं ली है इसलिए अगर उनकी कहानी को पर्दे पर उनकी परमिशन के बिना दिखाया गया तो वह फिल्म और फिल्म की पूरी यूनिट को कोर्ट ले जायेंगे। संपत पाल के तेवर बताते हैं कि उनका पारा इस मसले पर काफी गर्म है।

फिलहाल तो फिल्म ने 7 मार्च को रिलीज होने की घोषणा कर दी है। फिल्म में पॉजिटीव रोल माधुरी और निगेटिव रोल जूही चावला निभा रही हैं। फिल्म में जबरदस्त माधुरी के एक्शन सीन और डॉयलाग हैं जो कि इन दिनों टीवी चैनलों पर प्रमुखता से दिखाये जा रहे हैं। देखते हैं पर्दे पर फिल्म क्या कमाल करती है?

जरूर देंखे: गुलाब गैंग की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X