गुलाब गैंग का ट्रेलर रिलीज, माधुरी ने सोची है लंबी पारी!
माधुरी दीक्षित के साथ ही जूही चावला भी गुलाब गैंग की मुख्य किरदार हैं। लेकिन पहले ट्रेलर में माधुरी और जूही चावला दोनों में से माधुरी का किरदार ज्यादा सशक्त नज़र आ रहा है। हालांकि जूही को एक चालाक पॉलिटीशियन के किरदार में देखकर सभी को यकीन है कि वो माधुरी को अफनी तरफ से अच्छी टक्कर देंगी। क्योंकि माधुरी और जूही दोनों ही अपने समय की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक समय था जब दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे से कॉम्पीटीशन के चलते बात तक नहीं करती थीं। लेकिन आज दोनों एक साथ एक ही फिल्म में हैं तो दोनों एक दूसरे से आगे निकलने में अपनी जान लगा देंगी।
गुलाब गैंग फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर देखने के बाद लोगों की फिल्म देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। खासतौर पर माधुरी के फैंस तो डेढ़ इश्किया में माधुरी की खूबसूरती और उनकी बेहतरीन अदाकारी को देखने के बाद एक बार फिर से उन्हें गुलाबी गैंग में देखने को और भी ज्यादा बेताब हो गये हैं। गुलाब गैंग फिल्म अगले मार्च में वुमन्स डे पर रिलीज हो रही है। चूंकि फिल्म की कहानी को महिलाओं पर ही केंद्रित किया गया है इसलिए फिल्म वुमन्स डे पर ही रिलीज करने का फैसला किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
