माधुरी-जूही के कड़क अंदाज देख गुलाबी हुए डेविड धवन

माधुरी दीक्षित और जूही चावला की फिल्म गुलाब गैंग आखिरकार इतनी मुश्किलों को झेलने के बाद आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गयी। कल 6 मार्च की रात को 10 बजे से गुलाब गैंग की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के जूही पीवीआर सिनेमाहॉल में रखी गयी और इस स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावाड़ा लगा रहा।

रात के करीब 2 बजे तक चली स्क्रीनिंग में जूही चावला, माधुरी दीक्षित सहित गुलाब गैंग की पूरी टीम शामिल हुई और सभी ने स्क्रीनिंग के दौरान हॉल में बैठकर काफी मस्ती की। फिल्म निर्देशक डेविड धवन भी गुलाब गैंग की स्क्रीनिंग पर पहुंचे और उन्होंने माधुरी दीक्षित-जूही चावला की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। डेविड धवन के साथ ही बाकी सेलिब्रिटीज ने भी इन दोनों एक्ट्रेसेस को उनके जानदार अभिनय के लिए ढ़ेर सारे कॉम्पलीमेंट दिये और फिल्म की सफलता के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी।

माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति डॉक्टर नेने भी स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद काफी देर तक माधुरी और डॉक्टर नेने सिनेमाहॉल के बाहर खड़े होकर सेलिब्रिटीज से फिल्म को लेकर उनकी राय जानते रहे। जूही चावला तो खुद आकर डेविड धवन से मिलीं और उन्होंने डेविड धवन से मिलकर गुलाब गैंग लेकर प्रतिक्रिया जानी।

डेविड धवन ने भी फिल्म में जूही चावला और माधुरी दीक्षित के अभिनय को लेकर ढ़ेर सारी तारीफें की। डेविड धवन ने कहा कि जूही चावला ने एक राजनेता के किरदार में पूरी जान डाल दी। कोई भी असली राजनीतिज्ञ इन परिस्थितयों में कुछ ऐसे ही रिएक्ट करता जैसा कि जूही ने फिल्म में किया है।

जूही चावला और माधुरी दीक्षित की फिल्म गुलाब गैंग पर संपत पाल जो कि गुलाबी गैंग संगठन की मुखिया हैं ने कोर्ट केस कर दिया था कि अगर गुलाब गैंग फिल्म रिलीज हुई तो इससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ेगा।

कोर्ट ने पहले तो 8 मई तक गुलाब गैंग फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी लेकिन कल रात तक ये रोक हटा ली गयी। रात को ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए हॉल बुक कराए गये और इसके चलते बाकी सभी शो कैंसिल करा दिये गये। इस वजह से काफी दर्शकों को निराश होना पड़ा। उनकी टिकट के पैसे उन्हें रिफंड कर दिये गये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X