'गुलाब गैंग' के पोस्टर में माधुरी का दुर्गा अवतार
इससे पहले भी इस फिल्म को दो पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, उन दोनों पोस्टर में भी माधुरी का उग्र रूप दिखा था। गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा निर्मित इस फिल्म में जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं।
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की भी बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन है। कहा जा रहा है कि अनुभव सिन्हा की फिल्म ' गुलाब गैंग' की कहानी यूपी के बुलंदशहर के गुलाबी गैंग की है जो कि महिलाओं के अधिकार के लिए जाना जाता है, जिसकी अध्यक्ष संपत पाल है। फिल्म में जूही चावला एक नेता के रोल में है वह पहली बार पर्दे पर निगेटिव करेक्टर प्ले कर रही हैं।
माधुरी दीक्षित की इस पारी को बॉलीवुड की तीसरी पारी कहा जा रहा है उसके पीछे कारण यह है कि साल 2000 में फिल्मों के नंबर वन सिंहासन को छोड़कर अपने परिवार के साथ लंदन चली जाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में यश चोपड़ा की फिल्म 'आज नच ले' से वापसी की थी लेकिन जबरदस्त संगीत होने के बावजूद फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा। देखते हैं इस बार बहुमुखी प्रतिभा की धनी अदाकारा माधुरी दीक्षित को दर्शक सराहते है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
