'गुलाब गैंग' का निगेटिव किरदार काफी रोचक: जूही चावला

लंबे समय बाद पर्दे पर और पहली बार अपनी प्रतिद्दंदी माधुरी दीक्षित के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं बॉलीवुड की सबसे प्यारी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जूही चावला। जूही, माधुरी के साथ अनुभव सिन्हा के निर्माण में बन रही पहली फिल्म 'गुलाब गैंग' में लीड रोल प्ले कर रही हैं, हालांकि उनका किरदार फिल्म में निगेटिव छवि वाला है।

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए जूही ने कहा कि 'गुलाब गैंग' एक बहुत रोचक फिल्म है। जब मैंने पटकथा सुनी तो मैं चकित रह गई थी क्योंकि सबसे पहले तो यह एक बहुत मजबूत फिल्म थी और दूसरा यह कि इसमें मेरी नकारात्मक भूमिका थी। मुझे लगा कि निर्देशक और निर्माता को क्या हुआ कि वे इसमें मुझसे अभिनय कराना चाहते हैं। उन्हें कैसे लगा कि मैं इस भूमिका को कर सकती हूं।

उन्होंने कहा, "लेकिन जब मैंने थोड़ा सोचा और उनसे इस पर बात की तो मुझे यह पसंद आया और मुझे लगा कि यदि मैं इसे करती हूं तो यह मेरे लिए एक अलग अनुभव होगा।"

जूही चावला फिल्म में वह एक राजेनता बनीं हैं जो किसी को भी अपने फायदे के लिेए इस्तेमाल कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म गुलाबी गैंग की कहानी पर हैं हालांकि अनुभव सिन्हा ने कहा कि केवल गुलाब गैंग नाम रख लेने के कारण फिल्म गुलाबी गैंग की नहीं हो जाती हैं। मेरी फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म की स्टोरी के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं कर सकता हूं लेकिन इतना बोल सकता हूं कि मेरी फिल्म सबसे अलग है।

तो वहीं इससे पहले जूही ने भी कहा था कि फिल्म की अलग सी पटकथा ने ही उन्हें इस फिल्म को करने पर मजबूर किया। फिल्म बेहतरीन है, उम्मीद करती हूं कि फिल्म जरूर लोगों को अच्छी लगेगी।

एक महिला के साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित इस फिल्म में तारिका माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं जबकि जूही नकारात्मक किरदार कर रही हैं। सौमिक सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माही गिल व तनिष्ठा चटर्जी भी अभिनय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X