गुलाब गैंग में जूही पड़ी माधुरी पर भारी!
गुलाब गैंग के लिए माधुरी-जूही रहे एक कमरे में बंद!
हालांकि जूही चावला के किरदार पर यकीन जरुर किया जा सकता है। जूहा ने एक रानीतिज्ञ का किरदार इतनी खूबी के साथ निभाया है कि लोगों को एक पल के लिए उससे नफरत सी हो जाएगी। जूही चावला का गुस्से में मुस्कुराना, चबाते हुए अपना गुस्सा चाहिर करना और प्यार के साथ अपना काम निकलवाना ये सभी कुछ दर्शकों को बहुत भाया। हालांकि माधुरी दीक्षित ने भी अपने किरदार को निभाने में काफी मेहनत की है और एक एक डायलॉग, एक एक सीन पर जमकर मेहनत की है लेकिन इस किरदार को इतना ओवर पावर दिखाकर निर्देशक ने इसे वास्तविकता से काफी दूर कर दिया।
गुलाब गैंग के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट रहा माधुरी और जूही के एक दूसरे के साथ के सीन्स। जब भी स्क्रीन पर माधुरी और जूही दोनों एक दूसरे के आमने सामने होतीं या एक दूसरे के साथ होतीं तो दर्शकों की आंखें स्क्रीन पर ही टिकी रह जातीं। माधुरी और जूही के साथ ने गुलाब गैंग को दर्शकों के लिए बहुत ही स्पेशल बना दिया। कुल मिलाकर गुलाब गैंग को देखने के बाद यही महसूस हो रहा है कि कहीं ना कहीं जूही चावला ने माधुरी दीक्षित को जमकर टक्कर दी है और हीरो की बजाय फिल्म का क्रेडिट विलेन ले गया।


Click it and Unblock the Notifications












