अंतिम दौर में माधुरी की 'गुलाब गैंग'
माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म 'गुलाब गैंग' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म निर्माण के अंतिम चरण में है। फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, "मुबारक हो 'गुलाब गैंग' अपने निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।"फिल्म में जूही चावला और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल हैं।
आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा की भी बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है। माधुरी की इस पारी को बॉलीवुड की तीसरी पारी कहा जा रहा है उसके पीछे कारण यह है कि
साल 2000 में फिल्मों के नंबर वन सिंहासन को छोड़कर अपने परिवार के साथ लंदन चली जाने वाली अभिनेत्री माधुरी ने साल 2007 में यश चोपड़ा की फिल्म आज नच ले से वापसी की थी लेकिन जबरदस्त संगीत होने के बावजूद फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।लेकिन इस बार माधुरी को पूरी उम्मीद है कि उन्हें इस बार जरूर लोगों का प्यार मिलेगा। गुलाबी गैंग के अलावा माधुरी साल 2010 में आई हिट फिल्म 'इश्किया' के संस्करण 'डेढ इश्कियां' में भी नजर आएंगी। 'डेढ इश्कियां' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
