'ट्विटर' पर जानकारियां देंगी गुल पनाग

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति उन्हें इस आयोजन का 'ट्विटर फेस' घोषित किया गया।
गुल कहती हैं, "मुझे 'विल्स लाइफस्टाइल' से इस अनूठे ढंग से जुड़ने पर गर्व है। मैं वादा करती हूं कि अपने प्रशंसकों तक समारोह की नियमित जानकारी और झलकियां भेजती रहूंगी। यदि प्रशंसक समारोह में आमंत्रित होने का मौका हासिल करना चाहते हैं तो मुझे नियमित रूप से ट्विटर पर पढ़ते रहें।"
'डोर' और 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' फिल्मों में अभिनय कर चुकी गुल प्रगति मैदान में आयोजित इस फैशन सप्ताह में पांचों दिन उपस्थित रहेंगी।
वह 'ट्विटर' के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहेंगी और उन्हें इस फैशन शो के संबंध में अपने विचारों से अवगत कराती रहेंगी।
'ट्विटर' पर समारोह के प्रत्येक दिन की तस्वीरें भी देखे जा सकेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











