स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल की नई स्पोर्ट्स टीचर का नाम सुनकर आपको मज़ा ही आ जाएगा
करण जौहर स्टारर स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और हर रोज़ फिल्म में कोई नया डेवेलपमेंट हो ही जाता है। ताज़ा ये है कि फिल्म मेंं स्पोर्ट्स टीचर के किरदार में दिखेंगी गुल पनाग। हाल ही में गुल पनाग हेडलाइन्स में थीं, एक बेटे की मां बनने के लिए। उनका बेटा अब 6 महीने का है और गुल परदे पर वापसी कर रही हैं।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के हीरो हैं टाईगर श्रॉफ। वहीं फिल्म में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे अपना फिल्म डेब्यू करेंगी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे पुनीत मल्होत्रा। पुनीत ने धर्मा प्रोडक्शन्स की ही आई हेट लव स्टोरीज़ के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था।

सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए पुनीत को ऐसी हीरोइन चाहिए थी जो स्पोर्ट्स टीचर लगती और बिल्कुल फिट हो। वहीं उन्हें ऐसी हीरोइन चाहिए थी जो बाईक चला सके और तुरंत गुल पनाग को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
गुल पनाग 1999 में मिस इंडिया का टाईटल जीतने के बाद, मिस यूनिवर्स में भाग लेने गई थी। इसके बाद उन्होंने धूप नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। गुल ने कभी मेनस्ट्रीम सिनेमा ट्राई नहीं किया। वो टीवी पर भी कश्मीर नाम के शो में दिखाई दी थीं।
[मैं काम करना बहुत पसंद करता हूं लेकिन अब मुझे कोई फिल्में ऑफर ही नहीं करता ]
गुल भले ही बॉलीवुड में सक्रिय ना रही हों लेकिन हम मिलवाते हैं उन 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जो ब्यूटी पैजेंट्स जीतने के बाद, बॉलीवुड का दिल भी जीत गईं -


Click it and Unblock the Notifications












