अभिनेत्री गुल पनाग ने दिया सबको झटका, 6 महीने पहले बनी थी मां, अब हुआ खुलासा
Recommended Video

पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और इस बार कुछ खास है जो उन्होने अब तक छिपाकर रखा था। बता दें कि फिल्म डोर में अपने अभिनय से सबके दिलों पर घर बनाने वाली गुल पनाग मां बन गई है। जी हां दरअसल वो उन्होने एक बेबी ब्वॉय को करीब 6 महीने पहले जन्म दिया था लेकिन इसको काफी छिपाकर रखा था और किसी के सामने नहीं आने दिया था।
बता दें कि उनके बेटे का नाम निहाल है और गुल पनाग ने अपने बचपन के दोस्त ऋषि अटारी से 2011 में शादी कर ली थी। गुल की माने तो उनके पति ऋषि नहीं चाहते थे कि वो इस बात को मीडिया में पहुंचाएं क्योंकि वो प्राइवेसी के मामले में लापरवाही नहीं चाहते थे।

बता दें कि फिल्म डोर से सबके सामने अभिनय का जलवा दिखाने वाली गुल पनाग के इस खुलासे से कई लोग दंग रह गए है। इस समय वो एक पायलट के तौर पर नौकरी कर रही है और फिल्मी चकाचौंध से काफी दूर है। बता दें कि गुल पनाग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है पर उन्होने 6 महीने तक इस बात को छिपा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











