सलमान खान को धमकी देने वाला गुजरात का शख्स निकला मानसिक रोगी, पुलिस ने जारी किया नोटिस

Salman khan

Salman khan again received death threat: सलमान खान (Salman khan) को लंबे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। कभी उनके घर के आगे फायरिंग की जाती है तो कभी उन्हें जान से मारने के मेल आते हैं। तो कभी उनके दोस्त पर ही हमला कर दिया जाता है। यह मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बीते दिन भी सलमान खान को एक ताजा धमकी मिली थी। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

दरअसल बीते दिन वर्ली इलाके के परिवहन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर आया था। जिसमें एक अज्ञात शख्स ने सलमान खान के लिए एक धमकी भरा मैसेज भेजा था। इस मैसेज के आते ही पुलिस सचेत हो गई और सलमान खान की सिक्योरिटी और भी टाइट कर दी गई। पुलिस ऐसे धमकी भरे मैसेज भेजने वाले की तलाश करने लगी।

मानसिक रोगी निकला धमकी भेजने वाला शख्स
बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद का कहना है कि मुंबई पुलिस को पचा चला है कि यह धमकी भरा मैसेज वडोदरा के वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। उन्होंने आगे बताया कि मुंबई पुलिस सोमवार को ही धमकी भेजने वाले अज्ञात शख्स के घर पहुंची तब उन्हें पता चला कि तब उन्हें पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 साल का एक लड़का है जो मानसिक रोगी है। उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया है। उसे जल्द ही हाजिर होना होगा।

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा
आपको बता दें कि पिछले एक साल में सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और अधिकतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आती हैं। बिश्नोई गैंग का कहना है कि सलमान खान अगर काले हिरण की हत्या के मामले में माफी नहीं मांगेंगे तो उन्हें परिणाम भुगतना होगा। ऐसी मिल रहीं धमकियों के बाद सलमान खान को Y+ सुरक्षा दी गई है साथ ही में उन्होंने कुछ पर्सनल बॉडीगार्ड भी रखे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X