..................... Gujrat High Court: plea seeking ban on Kedarnath film got rejected - Hindi Filmibeat

केदारनाथ बैन की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जज बोले कि फिल्म...

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ जब रिलीज की दहलीज पर खड़ी है तब कई संगठन इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहें हैं। उनका कहना है कि फिल्म लव जिहाद को सपोर्ट करती है। इसको लेकर एक हिंदू संगठन के द्वारा गुजरात हाईकोर्ट मे बैन की याचिका दायर की गई थी जिसको हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने उस संगठन पर कार्यवाही करते हुए 5000 हजार का जुर्माना भी ठोका है।

कोर्ट ने जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि उनका मानना है कि गलत मिशन के तहत इस याचिका को दायर किया गया था। गौरतलब है कि हाल ही में जब केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हुआ तो समाज के एक वर्ग को इस बात से परेशानी हुई कि इस फिल्म में सारा और सुशांत के किरदारों के बीच लव जेहाद का मामला नजर आ रहा है।

kedarnath, sara ali khan, sushant singh rajput, केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत

ये विवाद शुरु में तो कुछ खास नहीं लगा लेकिन बाद में ये तूल पकड़ रहा था। कई संगठनों ने तो यहां तक कह दिया था कि वे ये फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।

अब हाईकोर्ट के फैसले से इतना तो साफ हो गया कि फिल्म अपने सही समय पर बिना किसी समस्या के रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म से सारा अली खान अपने करियर की शुरुआत कर रहीं हैं। इसके पहले भी कई फिल्मों को लेकर बवाल खड़ा हो चुका है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X