फिल्ममेकर की बॉडी लेने से परिवार ने कर दिया था मना, डॉक्टर ने किया DNA टेस्ट, दिए सबूत, तब जाकर फैमिली ने...

Mahesh Jirawala death: गुजरात के मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश जिरावाला, जिनका असली नाम महेश कलावड़िया था, की मौत की पुष्टि हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हो गई है। हादसे के दिन वह लापता हो गए थे और शाहीबाग इलाके के पास से उनका मोबाइल फोन बंद मिला था।
जली हुई स्कूटर से मिली पहचान
कुछ दिन पहले हादसे की जगह से एक जली हुई एक्टिवा स्कूटर मिली थी, जो महेश की ही थी। इसके बाद शक गहराया कि वो भी इस हादसे का शिकार हो सकते हैं। उनके फोन की आखिरी लोकेशन भी उसी जगह की थी।
जब DNA टेस्ट से शव की पहचान महेश के रूप में हुई, तो शुरू में उनका परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं था। सदमे में डूबे परिवार ने शव को लेने से इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने जब स्कूटर का चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट दिखाए, तब परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए शव स्वीकार कर लिया।
अब तक 231 डीएनए मिलान, 210 शव सौंपे गए
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 231 डीएनए मैच हुए हैं और 210 शवों को उनके परिवारों को सौंपा जा चुका है। इस भयानक हादसे में 155 भारतीय, 36 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई और 9 स्थानीय लोगों की जान चली गई।
कौन थे महेश जिरावाला?
महेश जिरावाला नरोड़ा, अहमदाबाद के रहने वाले थे और Mahesh Jirawala Productions नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे। उन्होंने कई गुजराती म्यूजिक वीडियोज और एडवर्टाइजमेंट फिल्म्स का निर्देशन किया था।
उनकी बनाई 2019 की फिल्म 'Cocktail Premi Pag Of Revenge' में एक्ट्रेस आशा पांचाल और वृती ठक्कर नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर भी वे अपने काम से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते थे। महेश के परिवार में उनकी पत्नी हेतल, एक बेटी और एक बेटा है।
हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति बचा
इस विमान हादसे में कुल 241 यात्री और क्रू मेंबर और 29 जमीन पर मौजूद लोग, यानी कुल 270 लोगों की मौत हुई। यह हाल के समय का सबसे बड़ा विमान हादसा माना जा रहा है। इस दुखद दुर्घटना में केवल एक ही व्यक्ति जिंदा बच सका- विवेक, जो कि ब्रिटेन के लेस्टर शहर के 40 साल के बिजनेसमैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications