..................... Gufi Paintal, who played the role of Shakuni Mama in Mahabharata, is in critical condition - Hindi Filmibeat

महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में हुए भर्ती

Gufi Paintal

Gufi Paintal admitted to the hospital: टीवी के सबसे फेमस सीरियल 'महाभारत' के 'शकुनि मामा' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुफी पेंटल की हालत खराब बताई जा रही है। इसके चलते अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूत्रों की मानें तो गुफी पेंटल की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुफी पेंटल की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इन खबरों की पुष्टि भी की है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में एक्टर के हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी बातें बताई हैं। उन्होंने साझा किया कि आखिर 'शकुनि मामा' उर्फ गुफी पेंटल को क्या हुआ है? और कब उनकी तबीयत बिगड़ी थी?

टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने सोशल मीडिया पर 78 साल के गुफी पेंटल की हेल्थ कंडीशन को लेकर बातचीत की। उन्होंने सभी फैंस और यूजर्स से एक्टर की सलामती की दुआएं मांगने को भी कहा।

टीना घई ने एक्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थन कीजिए। ओम साईं राम। प्रेयर कीजिए सभी।' इस पोस्ट पर तुरंत सभी फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा। यूजर्स ने गुफी पेंटल के स्वस्थ हो जाने की कामना करने लगे।

गौरतलब है कि, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। इस शो में 'शकुनि मामा' का किरदार गुफी पेंटल ने ही निभाया था। उन्हें इस शो से खूब प्यार मिला। उनके नेगेटिव रोल को जमकर पसंद किया गया। आज भी फैंस अभिनेता के दीवाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X