महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल ने 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाम को होगा अंतिम संस्कार

Goofy Paintal Passes Away: टीवी का सबसे चर्चित शो महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल के फैंस के दुखद खबर सामने आ रही है, अभिनेता ने 79 की साल में अंतिम सांस ली है। खबर है कि, अभिनेता का अंतिम संस्कार आज शाम को होगा।
गूफी पेंटल का निधन-
टीवी अभिनेता गूफी पेंटल के फैंस के दुखद खबर सामने आ रही है, अभिनेता ने 79 की साल में अंतिम सांस ली है। खबर है कि, अभिनेता का अंतिम संस्कार आज शाम को होगा। फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। जाहिर है कि इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गूफी पेंटल का हेल्थ अपडेट-
गुफी पेंटल को दिल और गुर्दे की बीमारी के चलते कुछ दिनों पहले मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसको लेकर अब उनके भतीजे और एक्टर हितेन पेंटल ने एक अहम जानकारी दी है। हितेने ने अपने चाचा की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि शुरुआत में उनकी हालत बहुत नाजुक थी।
हितेन पटेल ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि, जब उन्हें भर्ती करवाया गया था तब उनकी हालत काफी नाजुक थी लेकिन अब स्थिति ठीक है और वो खतरे से भी बाहर है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा है और एक बार जब वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
गूफी पेंटल का वर्कफ्रंट-
गुफी पेंटल ने साल 1975 की फिल्म 'रफू चक्कर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा एक्टर कई और फिल्मों के साथ कुछ पॉपुलर टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं हालांकि उन्हें हमेशा महाभारत में निभाए गए उनके किरदार के लिए याद किया जाता है। महाभारत के बाद से गुफी पेंटल को खास पहचान मिली और इसके बाद फैंस का खास प्यार अभिनेता को मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












