Guess Who: इस एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी बाली उमर की फोटो, पहचानने में फैंस के छूटे पसीने

Guess Who: आए दिन किसी ना किसी सितारे की फोटो वायरल होती ही रहती है। इन सितारों की ये अनदेखी तस्वीरें उनके फैंस का भी दिमाग घुमा देती हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसी हसीना की अनसीन फोटो जिसके हुस्न के लाखों दीवाने हैं।
फेमस है ये हसीना
हाल ही में एक खूबसूरत एक्ट्रेस की फोटो सामने आई है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं। इस हसीना ने बहुत कम समय में हिंदी मीडिया में अपनी पहचान बना ली। जी हां, ये खूबसूरत एक्ट्रेस साउथ इंडियन सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस है लेकिन अब इनकी पैठ हिंदी सिनेमा में बन रही है और पिछली बार वो एक फेमस वेब सीरीज का हिस्सा भी बनी थीं। क्या आप पहचान पाए?
क्या पहचान पाए आप?
इतने हिंट के बाद भी अगर पहचानने में आपको दिक्कत हो रही है तो कोई बात नहीं। आप दिमाग पर ज्यादा जोर ना दे इसलिए हम ही आपको बता देते हैं कि इस फेमस हसीना की है। यह फोटो तब की है, जब वो मात्र 16 साल की थीं। इस फोटो में उन्होंने मिनी ड्रेस पहनी हुई है और ऊपर से श्रग कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और इस फोटो को देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है।
एक्स पति के नाम का टैटू
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सामंथा ने साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नागा चैतन्य के साथ शादी की थी लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही सामंथा इस रिश्ते से अलग हो गईं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सामंथा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सामंथा अपने निजी जीवन को लेकर खबरों में आ गई है, ऐसा कहा जा रहा है कि तलाक के बाद भी सामंथा अपने पति से अलग नहीं हो पाई हैं। हुआ यह कि प्रीमियर से एक्ट्रेस की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें वह टैटू साफ नजर आया, जो सामंथा ने शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए अपने पति नागा चैतन्य के लिए बनवाया था।
टैटू हटाने की नहीं की कोशिश
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं, दोनों का तलाक हो चुका है। मगर, सामंथा के शरीर पर बना नागा के नाम का टैटू अभी तक बरकरार है। बता दें कि नागा के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए सामंथा ने तीन टैटू बनवाए थे। एक रिब्स पर, दूसरा टैटू उन्होंने बैक पर गुदवाया है, जिसमें YMC लिखा है यानि Ye Maaya Chesave। ये दोनों की पहली फिल्म का नाम है। इसके अलावा सामंथा ने तीसरा टैटू कलाई पर गुदवाया है। इसमें एरो का निशान बना हुआ है। बिल्कुल ऐसा ही टैटू नागा चैतन्य ने भी अपनी कलाई पर गुदवा रखा है। दोनों के टैटू अभी भी बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications