SURPRISE: सलमान के 'सुल्तान' टीजर के पीछे है किसकी आवाज!
[बॉलीवुड न्यूज] हरियाणे की शान.. हरियाणे का शेर.. हरियाणे की जान.. सुल्तान अली खान..
जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की आगामी फिल्म सुल्तान की। जिसका पहला टीजर कुछ ही दिनों पहले रिलीज किया गया है। हालांकि की 33 सेकेंड की टीजर में सलमान की एक झलक भी नहीं थी। फिर भी इसने लाखों फैंस का ध्यान आकर्षित किया। वजह थी, टीजर में दी गई आवाज।
हरियाणवी अंदाज में सुल्तान अली खान का इससे बेहतर इंट्रो नहीं दिया जा सकता था। लेकिन क्या आपको पता है, जिस आवाज के आप फैन हो गए हैं, वह आवाज किसकी है.. नहीं न.. बता दें, यह आवाज है खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर की।
काफी तैयारियों के बाद अली को लगा कि इस काम के लिए वे ही बेहतर आप्शन हैं. न कि कोई डबिंग आर्टिस्ट। फिर उन्होंने हरयाणवी अंदाज में बोलने की काफी प्रैक्टिस की और कोई शक नहीं कि टीजर में उनकी आवाज परफेक्ट लग रही है।
देखें सुल्तान की टीजर-


Click it and Unblock the Notifications












