राजेश खन्ना के साथ खेलती ये नन्ही सी बच्ची है बॉलीवुड सुपरस्टार की पत्नी, क्या बता पाएंगे नाम

twinkle khanna with rajesh khanna

Bollywood Actress Childhood Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आए दिन अपनी बचपन की तस्वीरे फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इनमें से कई तस्वीरें तो ऐसी भी होती हैं जिनमें इन एकट्रेसेस की पहचान तक कर पाना काफी मुश्किल सा होता है। अब ऐसी ही एक तस्वीर फिर से हमारे हाथ लगी है। दरअसल, पापा के साथ खेलते हुए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी बचपन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में हर कोई उन्हें आसानी से पहचान भी नहीं पा रहा है। हालांकि तस्वीर में राजेश खन्ना के साथ खेलती ये बच्ची उनकी ही रिश्तेदार है।

राजेश खन्ना के साथ खेलती बच्ची
अगर अभी भी आप नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि राजेश खन्ना की बेटी और अभिनेत्री से फिल्म निर्माता और लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना हैं। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने अपने जन्मदिन पर अपने और अपने सुपरस्टार पिता राजेश खन्ना की एक तस्वीर साझा की। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर अपनी छोटी बच्ची के साथ राजेश खन्ना की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की।

ट्विंकल खन्ना ने लिखी ये बात
उन्होंने अपने जन्मदिन पर कैप्शन के रूप में लिखा, "साथ में मनाया गया जन्मदिन और जीवन भर की यादें।" ट्विंकल और उनके दिवंगत पिता को बधाई देने के लिए कई हस्तियों ने टिप्पणी की। ताहिरा कश्यप ने लिखा कीमती। अभिनेता बॉबी देओल ने कई लाल दिल वाले इमोजी भेजे।

हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार
बता दें, राजेश खन्ना, जिन्हें 'हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार' कहा जाता है। उन्होंने 1969 और 1971 के बीच रिकॉर्ड 15 सोलो हीरो सफल फिल्मों में अभिनय किया। वह 1970 और 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। राजेश ने 1966 में 'आखिरी खत' से अपनी शुरूआत की, जो 1967 में भारत की पहली आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि थी। बीमारी के बाद 18 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X