Gudi Padwa 2024: इन सितारों ने धूमधाम से मनाई Gudi Padwa, फैन्स ने भी दीं जमकर बधाइयां...

Gudi Padwa 2024

Gudi Padwa 2024: देशभर में धूमधाम से नवरात्रि और गुड़ी पाड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। जैसे ही यह त्योहार शुरू होते हैं। हर्षोल्लास का माहौल बन जाता है। हर कोई इस खास दिन की बधाई देता दिखता है। बता दें कि हाल ही में कई सितारों ने गुड़ी पाड़वा धूम धाम से मनाई है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सितारे ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। चलिए देखते हैं सितारों की खूबसूरत तस्वीरें।

माधुरी दीक्षित
हाल ही में माधुरी दीक्षित ने गुड़ी पाड़वा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी ने हरे रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। मराठी नथ, हैवी ज्वैलरी खुले बाल में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं सभी को गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं। बता दें कि फैन्स इस वीडियो पर जमकर माधुरी को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद पहली गुड़ी पाड़वा मनाई है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिव्या पिंक कलर की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। खुले बाल और सिंपल लुक में दिव्या बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी पोस्ट में वे पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटो को शेयर करने के साथ ही दिव्या लिखती हैं फर्स्ट गुड़ी पाड़वा।

जहीर खान
जहीर खान ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गुड़ी पाड़वा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वे अपनी पत्नी सागारिका घाटगे के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहीर डार्क पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं तो वहीं सागारिका सिल्क साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X