..................... Greater Noida Dowry Murder Nikki Bhati Burned Alive Disha Patani Sister Khushboo Demands Justice - Hindi Filmibeat

दहेज में जली निक्की के लिए खुशबू पाटनी ने मांगा इंसाफ, बोलीं- 'अब कहां गए कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले'

Nikki murder case

Nikki murder case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव, कासना थाना क्षेत्र से 23 अगस्त को एक दर्दनाक खबर सामने आई। निक्की नाम की एक शादीशुदा महिला को उसी के ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। ये खबर अब पूरे सोशल मीडिया पर फैल गई है और इसका जमकर विरोध हो रहा है और इसी लिस्ट में अब दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का भी नाम आ गया है।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास और ससुर समेत चार लोगों ने निक्की के साथ मारपीट की और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही निक्की की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में डर और गुस्सा फैला दिया।

खुशबू पाटनी का बेबाक बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया। खुशबू हमेशा देशभर में हो रही घटनाओं पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर न्याय की गुहार लगाई।

खुशबू ने लिखा- "मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन! ये हमारी बेटियां हैं, हमारी इज्जत है। धिक्कार है उन मां-बाप पर जो दहेज देते या लेते हैं। समाज जागो या हमारी कुर्बानियों से ही जागोगे। हर तरफ शैतान और उनके नेता हैं जो सिर्फ औरत के कैरेक्टर पर कमेंट करते हैं, लेकिन ऐसे समय पर गायब रहते हैं। हैवान हर हद पार करेंगे। यह घटनाएं हमारे और आपके बीच हो रही हैं। उम्मीद है कि @uppolice और @myogiadityanath इस मामले में न्याय करेंगे।"

उनकी पोस्ट में दी गई तस्वीर कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाली हो सकती है। उन्होंने फॉलोअर्स से इसे अपनी इच्छानुसार देखने या छोड़ने की सलाह दी।

पति और सास की गिरफ्तारी

ग्रेटर नोएडा में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मृत महिला निक्की भाटी की सास, दया भाटी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब मुख्य आरोपी, निक्की के पति विपिन भाटी, पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान उसके पैर में गोली लगी।

निक्की के पिता का बयान

गिरफ्तारी पर रिएक्शन देते हुए निक्की के पिता भिखारी सिंह पयला ने आरोपियों के लिए सबसे कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने ANI से कहा, 'प्रशासन सही तरीके से काम कर रहा है। दरिंदों ने उसे जिंदा जलाकर मार दिया... मुझे खुशी है कि उन्हें (पीड़िता की सास) गिरफ्तार किया गया। पूरे साजिश के पीछे वही हैं। एक मां का काम बच्चे को सिखाना होता है। लेकिन उसने विपिन को सुधारने की बजाय और प्रोत्साहित किया। इन्हें फांसी दी जानी चाहिए।'

Read more about: khushboo patani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X