छोटी उम्र बड़े काम: अनुष्का शर्मा बनीं निर्माता
अपने इस कदम पर खुशी जताते हुए अनुष्का ने कहा कि, "मैं बेहद खुश हूं कि करियर की शुरुआत में ही मुझे निर्माता बनने का अवसर मिला है। अपने फिल्मी करियर में निर्माता के रूप में कदम बढ़ाने के लिए 'एनएच 10' से बेहतर फिल्म मुझे नहीं मिलती।"
'एनएच 10' एक यात्रा कथा और मारधाड़ वाली रोमांचक फिल्म है। अनुष्का ने हाल ही में 'फैंटम' की फिल्म 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग पूरी की है और फिर से उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। 'एनएच 10' की शूटिंग दिल्ली और आस पास के इलाकों में की जाएगी। फिल्म का प्रदर्शन अगले साल सितंबर में किया जाएगा। नवदीप सिंह फिल्म के निर्देशक होंगे। इससे पहले नवदीप बहुप्रशंसित फिल्म 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' बना चुके हैं।
मालूम हो कि यशराज की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अनुष्का आज सभी बड़े बैनरों औऱ कलाकारों के साथ काम कर रही हैं, बहुत जल्द वह आमिर खान के साथ फिल्म पीके में नजर आयेंगी। 'बैंड बाजा बारात' और 'जब तक है जान' सरीखी फिल्मों के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अनुष्का का निर्माता का सफर भी बुलंदी पर पहुंचे यही दुआ हम भी ऊपरवाले से मांगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












