#TrailerAlert: देखिए 2017 की सबसे तगड़ी ADULT कॉमेडी!
आखिरकार सेंसर बोर्ड से लड़ते भिड़ते ग्रेट ग्रांड मस्ती को सेंसर बोर्ड ने 24 कट के बाद अप्रूव कर ही दिया है। फिल्म एडल्ट कॉमेडी है और A फिल्में आजकल सेंसर बोर्ड के जी का जंजाल बनी हुई हैं।
इन दिनों एडल्ट कॉमेडी फिल्मों की बहार है और इस साल इनका सॉलिड लाइनअप भी है। साल की शुरूआत भी क्या कूल हैं हम और मस्तीज़ादे से हुई है। ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के लिए काफी मेहनत का काम भी है क्योंकि ऐसी फिल्मों को कई कट के बाद ही रिलीज होने का मौका मिलता है।
[पढ़िए 10 बेस्ट आलोक नाथ 'संस्कारी' JOKES]
अब फिल्म की कास्ट रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय ने एलान कर दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज़ हो रहा है।
अगर सूत्रों पर यकीन करें तो डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती को सेंसर बोर्ड ने सेंसर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था और इसमें डबल मीनिंग डायलॉग और कुछ सीन्स की वजह से ऐसा किया गया।
[सलमान से सनी लियोन बना देती है 'भूख'!]
फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। फिल्म 22 जुलाई मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











