विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर में बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन की एंट्री, देखें वीडियो
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फ़िल्म लाइगर में हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में माइक टायसन और विजय देवरकोंडा दो-दो हाथ करते नज़र आएंगे। विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय के साथ-साथ बॉलीवुड फ़िल्म मेकर करन जौहर ने भी फ़िल्म में माइक टायसन की भूमिका को लेकर ट्वीट किया है।
विजय देवरकोंडा फ़िल्म में माइक टायसन के आने को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं। विजय देवरकोंडा ने ट्वीट कर बताया कि हमने आपको पागलपन का वादा किया है और हमने यह शुरू भी कर दिया है। भारतीय स्क्रीन्स में यह पहली बार होगा। हमारे सामूहिक तमाशे में शामिल होंगे - #LIGER इस प्लेनेट के सबसे खराब आदमी, बॉक्सिंग के देवता, द लीजेंड, द बीस्ट, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम! आयरन माइक टायसन।

करन जौहर ने अपने ट्वीटर अकाउंट में लिखा, पहली बार, रिंग के किंग भारतीय सिनेमा के बड़े स्क्रीन पर दिखाई देंगे। LIGER टीम में माइक टायसन का स्वागत है। तेलुगु फ़िल्म लाइगर में माइक टायसन कैमियो एपीरियंस रोल में फिल्म के क्लाइमैक्स में नज़र आएंगे। लाइगर फ़िल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मुख्य रोल में दिखाई देंगे। इस फ़िल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अर्जुन रेड्डी फ़िल्म के हीरो विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट्स फाइटर के रूप में दिखाई देंगे।
लाइगर की टीम फिलहाल स्टंट कोरियोग्राफर केचा के साथ में गोवा में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस तैयार कर रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पाडे, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी, अली, मकरंद देशपांडे और गेटअप श्रीनु भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











