..................... Great to be compared to Aamir-Shahrukh Khan says Hawaa Hawaai Actor Saqib Saleem - Hindi Filmibeat

बस चार फिल्में और खुद को आमिर-शाहरूख समझने लगें साकिब?

अब इसे विश्वास कहा जाये या फिर अतिआत्मविश्वास जो कि अभिनेता साकिब सलीम के व्यक्तित्व में नजर आ रहा है। जनाब ने अब तक मात्र 4 फिल्में की हैं जिनके कारण शायद किसी ने उनकी तुलना आमिर-शाहरूख से कर दी जिस पर इतराते हुए मियां साकिब ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब उनकी तुलना कोई आमिर-शाहरूख से करता है।

वैसे इसके पीछे का कारण यह है कि साकिब मियां अपनी आने वाली फिल्म 'हवा हवाई' में स्केटिंग के कोच के रोल में हैं और फिल्म 'तारे जमीं पर' में आमिर खान ने और
शाहरुख ने 'चक दे इंडिया' में हॉकी कोच का किरदार किया था।

Pics: 'हवा हवाई'

इसलिए जब आमिर-शाहरूख से उनकी तुलना की जाने लगी तो मियां साकिब इतराते हुए बोले कि "अगर लोग ऐसी तुलना करते हैं, तो मुझे समस्या क्यों होगी? मैंने केवल चार फिल्में की हैं और अगर मेरी तुलना आमिर-शाहरूख सरीखी हस्तियों से होती है तो यह मेरे लिए अच्छी बात है।"

'मेरे डैड की मारुति' अभिनेता साकिब ने कहा, "लेकिन मैं किरदार के लिए किसी से प्रेरित नहीं हूं। यह 24 साल के युवा कोच की व्याख्या मेरी है। तुलना होगी, लेकिन वह मेरे लिए यह अच्छी है। वे मेरी तुलना आमिर से और कुछ लोग तो 'चक दे इंडिया' के शाहरुख से मेरी तुलना करते हैं। ऐसे महान अभिनेताओं से तुलना होना युवा अभिनेता के लिए बहुत अच्छी बात है।"

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X