Grazia Award 2025 Best & Worst: ब्रेक अप के बाद चुल कर गई 35 साल की हसीना, उर्फी जावेद की तरफ किसी ने नही देखा

Grazia Fasion Award 2025

Grazia Fasion Award 2025: बीती रात मुंबई में ग्रेजिया फैशन अवॉर्ड 2025 इवेंट होस्ट किया गया जहां फिल्मी और टीवी सितारों से महफिल सजी। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगाए। हसीनाओं के लुक्स ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह कब्जा किया हुआ है। तमाम हीरोइनें एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक में इस इवेंट में शिरकत तकरने के लिए पहुंचीं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा इवेंट में ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस में पहुंचीं। इस ड्रेस में वे बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं। ब्लैक ड्रेस में मलाइका बेहद बोल्ड अवतार में अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं।

खुशी कपूर

अभिनेत्री खुशी कपूर एक्टिंग से ज्यादा फैशन की दुनिया में नाम कमा चुकी हैं। खुशी कपूर इस दौरान शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद सेक्सी लुक में दिखाई दीं। उनके इस लुक को बेस्ट ड्रेस लुक में गिना जा सकता है।

वामिका गब्बी

अभिनेत्री वामिका गब्बी एक बार फिर से अपनी नशीली आंखों का जादू ग्रेजिया अवॉर्ड नाइट में चलाती दिखाई दीं। वामिका ने अपनी आंखों को हाईलाइट करने के लिए बचे हुए चेहरे को ब्लैक नेट से कवर किया हुआ था।

तमन्ना भाटिया

मरून ब्लेजर-पैंट के साथ ब्राउन लेदर जैकेट पहने तमन्ना सबसे हटकर दिखीं। गले में गोल्डन चेन और खुले बालों के साथ वे काफी प्यारी लग रही थीं। ब्रेक अप की खबरों के बीच तमन्ना भाटिया ने अपने इस लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया है।

तेजस्वी प्रकाश

मधहोश कर देने वाली खूबसूरत अदाओं से छाई रहने वाली नागिन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इस इवेंट में भी बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। रेड और ब्लैक गाउन के साथ तेजस्वी के खुले बाल उनके इस लुक में जान फूंक रहे थे।

उर्फी जावेद

इंडस्ट्री में अपने कदम मजबूत कर रही उर्फी जावेद को लुक फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आया और उन्हें इवेंट का सबसे खराब लुक माना जा रहा है। दरअसल, उर्फी जावेद से फैंस को और ज्यादा एक्सपेक्टेशन थीं।

तृप्ति डिमरी

अभिनेत्री तृप्ती डिमरी नेट की ड्रेस में अपनी सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही तृप्ती रेड कार्पेट पर अपनी ग्रेजिया ट्रॉफी भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

पश्मीना रोशन

रेड ड्रेस में पश्मीना रोशन भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा।

सामंथा रुथ प्रभु

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी ब्लैक लुक में स्ले करती दिखाई दीं। सामंथा ने अने हाथ में कुछ अलग ही एसेसीरीज कैरी की हुई थी जिसके सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं।

अहसास चनाना

अभिनेत्री अहसास चनाना जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था, ने ग्रेजिया में अपने फैशन से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। शिमरी वन पीस ड्रेस के साथ अहसास के नेल एक्सटेंशन में लगी लंबी चेन हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।

जैस्मीन भसीन

जैस्मीन भसीन इस इवेंट में ब्लैक फिश कट ड्रेस में किसी हुस्न परी जैसी दिखाई दे रही थीं। जैस्मीन ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X