'ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग पूरी: आफताब शिवदासानी
बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी अपनी आने वाली फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग पूरी होने की बात से काफी रोमांचित हैं और निराश भी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर दोस्तों के साथ बिताए गए मस्ती भरे पल उन्हें बहुत याद आएंगे।

आफताब ने ट्विटर पर लिखा, "ग्रैंड मस्ती' का अंतिम दिन। सारी मस्ती अब खत्म। सेट पर बिताए गए यादगार मस्ती और पागलपन भरे पल याद आएंगे।"
निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' 2004 में आई सफलतम फिल्म 'मस्ती' का अगला संस्करण है। पिछली फिल्म के तीनो मुख्य किरदारों रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी ने नई फिल्म में काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications