अपने दूसरे वीकेंड तक ग्रैंड मस्‍ती ने कमाये 75 करोड़

By Super

मुंबई। बॉलीवुड की अब तक की सबसे बोल्‍ड फिल्‍म करार दी गई 'ग्रैंड मस्‍ती' ने अपनी रिलीज के दूसरे सप्‍ताह भी धमाल मचा रखा है। फिल्‍म पर शुक्रवार को रिलीज हुई दो नई फिल्‍मों का भी असर नहीं पड़ा है, अब तक इस‍ फिल्‍म ने 75 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। अभी तक जैसा व्‍यवसाय फिल्‍म ने किया है, उससे यही उम्‍मीद की जा रही है, 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली यह पहली 'अडल्‍ट फिल्‍म' होगी।

इस फिल्‍म में आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रीतेश देशमुख ने काम किया है, अपनी रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्‍म ने 40 करोड़ का व्‍यवसाय किया था।

फिल्‍म विश्‍लेषक बताते हैं कि इस फिल्‍म को सबसे ज्‍यादा फायदा माउथ पब्लिसिटी से हुआ है और अब भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। अगर फिल्‍म कमाई में सौ करोड़ के आंकड़े को छू लेती है तो यह इस साल की छठी फिल्‍म होगी, जो कि सौ करोड़ क्‍लब में शामिल होगी। इस वर्ष रिलीज हुई दो फिल्‍में दो सौ करोड़ का आकड़ा भी छू चुकी हैं।

'ग्रैंड मस्‍ती' सन 2004 में आयी फिल्‍म 'मस्‍ती' का सीक्‍वेल है, जो कि एक हिट फिल्‍म थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X