Exclusive- ग्रैंड मस्ती में हैं एडल्ट मोबाइल जोक्स!
कुछ साल पहले रिलीज हुई फिल्म मस्ती ने फिल्म इंडस्ट्री में एडल्ड कॉमेडी और नॉनवेज जोक्स पर बेस्ड फिल्मों की शुरुआत की थी और उसके बाद कई एडल्ड कॉमेडी फिल्में आईं। लेकिन मस्ती ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की उसके सामने बाद में रिलीज हुई फिल्में कुछ खास कलेक्शन नहीं कर सकीं। अब साल बाद मस्ती के सीक्वल ग्रैंड मस्ती को लेकर एक बार फिर से निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर उतर रहे हैं। ग्रैंड मस्ती फिल्म में किरदार वहीं है लेकिन उनके लव कनेक्शन्स और उनकी पत्नियां बदल गयीं हैं। ग्रैंड मस्ती की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि ग्रैंड मस्ती एक बिल्कुल ही अलग फिल्म है और इसका मस्ती फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है।
सोनाली कुलकर्णी ग्रैंड मस्ती फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं और इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं क्योंकि ये फिल्म उन्हें यंग जेनरेशन और दर्शकों से जोड़ेगी। जब सोनाली कुलकर्णी से वनइंडिया ने बात की और ग्रैंड मस्ती को लेकर कुछ खास जानने की कोशिश की तो सोनाली ने कहा कि सबसे पहली बात तो ये है कि ग्रैंड मस्ती मस्ती फिल्म का सीक्वल नहीं है क्योंकि इसका पुरानी मस्ती से कोई कनेक्शन नहीं है। ये उन जोक्स पर और आधारित है जो कि आज कल हम लोग आम मैसेजेस के जरिये भेजते है और इंज्वाय करते हैं। सोनाली ने कहा कि उन्होंने पुरानी मस्ती भी देखी है और वो उन्हें बहुत ही एंटरटेनिंग लगी थी।
ग्रैंड मस्ती के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि इस बार भी मेन किरदार वही हैं उनकी प्रोब्लम भी वही है लेकिन उनकी पत्नियां और गर्लफ्रैंड्स बदल गयी हैं। सोनाली ने बताया कि वो इस फिल्म में रितेश देशमुख की एक सीधी साधी पत्नी का किरदार निभा रही हैं और उनका किरदार बिल्कुल भी डर्टी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











