ग्रैंड मस्ती में हैं सिर्फ नॉनवेज जोक्स इसलिेए हो रहा है बवाल
मस्ती फिल्म की सफलता के बाद अब मस्ती की सीक्वल ग्रैंड मस्ती जल्द ही रिलीज होने वाली है। हालांकि ग्रैंड मस्ती फिल्म की रिलीज पर पंजाब और हरियाणा में रोक लगा दी गयी है क्योंकि फिल्म में कई तरह के भद्दे और आपत्तिजनक शब्दो और बातों का प्रयोग किया गया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा के लोगों का कहना है कि ग्रैंड मस्ती जो प्रोमो टीवी पर दिखाए जा रहे हैं उनमें भी काफी गंदे शब्दों का और महिलाओं के बारे में काफी गलत बातें बोली गयी हैं। इसलिए वो लोग नहीं चाहते कि ये फिल्म उनके शहर में रिलीज हो। ग्रैंड मस्ती की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी से वनइँडिया ने बात की और फिल्म को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश की। सोनाली कुलकर्णी ग्रैंड मस्ती में विवेक ऑबरॉय की पत्नी के किरदार में हैं और उन्होंने फिल्म मे किसी भी वल्गर शब्दों का यूज नहीं किया है।
सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि आजकल की युवापीढ़ी इस तरह की फिल्मों को देखती है और पसंद भी करती है। भले ही वो अपनी फैमिली के साथ बैठकर फिल्म नहीं देख पाते हैं लेकिन वो चोरी छुपे तो फिल्म जरुर देखते हैं अपने दोस्तों के साथ। सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि ग्रैंड मस्ती की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मजे किये। फिल्म में काफी सारे नॉनवेज जोक्स भी यूज किये गये हैं जो कि आमतौर पर टीनएजर्स अपने दोस्तों मोबाइल फोन के जरिये शेयर करते हैं। सोनाली ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार बिल्कुल भी वल्गर नहीं है उनका किरदार एक सीधी साधी पत्नी का है।
सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि सेट पर सभी एक्टर्स हर समय काफी मौज मस्ती के मूड में रहते थे। सभी कुछ कुछ नॉनवेज जोक्स बोलते रहते थे और फिर हंसते थे। चूंकि सोनाली सेट पर सबसे छोटी थीं इसलिए बाकी स्टार्स उनका मजाक उडाते थे और उन्हें काफी परेशान करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











