ग्रैमी पुरस्कारों की घोषणा

संगीत के नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले ग्रैमी पुरस्कार रविवार को अमरीका के लॉस एंजलिस में दिए जाएंगे.

ग्रैमी पुरुस्कारों में रैप,रॉक, पॉप और शास्त्रीय समेत संगीत की 109 शैलियों में कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा.

52वें ग्रैमी पुरस्कारों में इस बार भारतीय संगीत की चार जानी-मानी हस्तियों, ऑस्कर विजेता एआर रहमान, उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, उस्ताद अमजद अली ख़ान और गीतकार गुलज़ार को भी नामांकित किया गया है.

माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि

52वें ग्रैमी अवार्ड्स में इस बार एक आवाज़ सबसे ज़्यादा याद आएगी और वो है पॉप संगीत की दुनिया के सरताज माने जाने वाले माइकल जैक्सन की.

पिछले साल जून में अचानक माइकल जैक्सन की मौत हो गई थी.

इस साल के ग्रैमी पुरस्कारों में 15 ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके जैक्सन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक खास 3-डी फ़िल्म भी दिखाई जाएगी.

ग्रैमी के समारोह में रविवार को सिलीन डिओन और स्मोकी रॉबिनसन समेत कई गायक अपने लोकप्रिय गीत सुनाएंगे.

इस साल गायिका बियॉन्स को सबसे ज़्यादा 10 श्रेणियों में नामांकन मिला है. साल के बेहतरीन गाने के खिताब के लिए उन्हें सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा है.

चार भारतीय नामांकित

भारत के लिए इस बार ग्रैमी काफ़ी खास होंगे और चार पुरस्कारों पर विशेष नज़र होगी.

संगीतकार एआर रहमान को इस साल ऑस्कर जीत चुकी फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में बेहतरीन संगीत देने के लिए नामांकित किया गया है.

बेहतरीन गाना लिखने की श्रेणी में उसी फ़िल्म के गाने 'जय हो' के लिए रहमान और गीतकार गुलज़ार को नामांकित किया गया है.

वहीं अमजद अली ख़ान को उनकी अपनी ही एल्बम एशिएंट साउंड्स के लिए बेहतरीन पारंपरिक विश्व संगीत की श्रेणी में नामांकित किया गया है.

पिछले साल ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को उनकी एल्बम, 'द मेलोडी ऑफ रिदम' के लिए बेहतरीन शास्त्रीय क्रॉसओवर एलबम की श्रेणी में नामांकित किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X