Grammy Awards 2024- शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने गाड़े झंडे, 'बेस्ट ग्लोबल एलबम' बनीं बैंड शक्ति

Grammy Awar2024 ds को लेकर चर्चा है और इस वक्त फिर से भारतीय संगीत ने अपना झंडा गाड़ दिया है। खबरें हैं कि भारतीय संगीतकार शंकर महादेवन के अलावा मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है।
इसके अलावा उनके बैंड 'शक्ति' के एलबम 'धिस मॉमेंट' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब मिला। इस एलबम में कुल 8 गाने हैं। जैसे ही खबर सामने आई लोग हैरान हैं और लगातार तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। लोगों का कहना है इंडिया इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है।
इसके अलावा रिकी केज ने भी बधाई दी है। उन्होने एक्स पर लिखा, शक्ति ने #GRAMMYs #GRAMMYs2024 जीता !!! इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते!! बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है।
शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाखिर हुसैन। उस्ताद जाखिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता। शानदार!!!! #IndiaWinsGrammys'' इसके बाद लोगों के जरिए बधाई संदेश मिल रहे हैं।
क्या है ग्रैमी अवॉर्ड
ग्रैमी अवॉर्ड का एक अलग महत्व है क्योंकि संगीत के क्षेत्र का ये सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। कुछ ही ऐसे म्यूजीशियन होते हैं जिनके हाथ ये अवॉर्ड लगता है। सभी जानते हैं कि शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन कितने दिग्गज कलाकार हैं।
शंकर महादेवन ने भी इस अवॉर्ड को मिलने के बाद खुशी जाहिर की है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि शंकर महादेवन को इसके पहले भी कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











