'ब्लू माउन्टेन' से ग्रेसी सिंह की वापसी
बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह जल्द ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'ब्लू माउन्टेन्स' में एक शास्त्रीय गायिका के रूप में दिखाई देने वाली हैं। ग्रेसी का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए थोड़ा बहुत संगीत सीखा है।
शुक्रवार को एक कला प्रदर्शनी के इतर मौके पर उन्होंने कहा, "मैंने एक फिल्म की है, जिसमें मैंने एक शास्त्रीय गायिका की भूमिका निभाई है। इसका नाम 'ब्लू माउन्टेन' है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और वह प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। मैंने इसके लिए थोड़ा बहुत संगीत भी सीखा था।"
ग्रेसी फिल्म 'जनता वर्सेस जनार्दन' में भी दिखाई देने वाली हैं। उन्होंने कहा, "अगले महीने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।"छोटे पर्दे पर 'अमानत' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली ग्रेसी सिंह सुपर हिट फिल्म 'लगान' और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में काम कर चुकी हैं।
ग्रेसी पिछले साल आखिरी बार फिल्म 'डेंजरस इश्क' में एक छोटी भूमिका में दिखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












