नृत्य नाटिका से मोहित करेंगी ग्रेसी

इस नाटिका का प्रदर्शन कोलकाता में आगामी 16 नवंबर को किया जाएगा। ग्रेसी ने बातचीत में कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होने के साथ रोमांचक भी है।
'श्याम' को पारंपरिक भरतनाट्यम की शैली में प्रस्तुत किया जाएगा। नृत्य समूह 'द प्लेनेट्स' से जुड़ी ग्रेसी ने बताया, "मैंने पहले भी भरतनाट्यम शो किया है लेकिन हमेशा से नृत्य नाटिका में भाग लेने की इच्छा थी, क्योंकि इसमें नृत्य के साथ अभिनय का भी मौका मिलता है। इस बार यह अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे मैं काफी खुश हूं।"
ग्रेसी लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'अमानत' से अभिनय की दुनिया में आईं और वर्ष 1999 में बॉलीवुड में कदम रखा। वे 'लगान', 'गंगाजल' और 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस' जैसी हिट फिल्में में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications