अमृता रायचंद को ग्रेसी सिंह ने किया बाहर
लगान जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के हिस्से में एक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म आई है। फिल्म 'साको-363 अमृता की खेजड़ी' में उन्होंने अमृता रायचंद को बाहर करके यह भूमिका हासिल की है।
फिल्म में एक बिस्नोई महिला द्वारा अपने गांव में पाई जाने वाली वनस्पतियों एवं जीवजगत को बचाने के लिए संघर्ष की कहानी है।
फिल्म निर्माण टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "अमृता रायचंद की जगह ग्रेसी सिंह को उनके जातीय रुपरंग के कारण यह किरदार दिया गया है, जो एक बिस्नोई महिला के किरदार के लिए उपयुक्त है। यह किरदार फिल्म की कहानी का मुख्य किरदार है।"
फिल्म में ग्रेसी सिंह के अलावा रघुवीर यादव, विश्वजीत यादव, राज प्रेमी, राजेश सिंह, प्रेरणा त्रिवेदी, सूरज बिस्नोई और आशीष मार्वो अलग-अलग भूमिकाओं में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












