'असीमा' के साथ लौटी ग्रेसी सिंह
अभिनेत्री ग्रेसी सिंह महिला केंन्द्रित फिल्म असीमा से बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहीं है। यह फिल्म एक पुरस्कार प्राप्त किताब पर आधारित है।
ग्रेसी के खाते में दो सुपरहिट हिंदी फिल्म है लगान और मुन्नाभाई एमबीबीएस। इसके बाद ग्रेसी सिंह दक्षिण सिनेमा की ओर मुड़ गई। अब वे शिशिर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म असीमा से हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहीं है।
इतने दिनों तक हिंदी फिल्मों से दूर रहने पर ग्रेसी का कहना था कि किसी भी फिल्म की ऐसी पटकथा नहीं मिली जिसे काम करने का मन करे। फिल्म असीमा की कहानी से वे काफी प्रभावित हुईं।
शिशिर मिश्रा शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके है। देखते है कि ग्रेसी की यह पारी कितना कामयाब हो पाती है।


Click it and Unblock the Notifications